1990 के बाद से शिंज़ो आबे 5वें जापानी राजनेता हैं जिन पर चली गोली: रिपोर्ट
एनएचके के मुताबिक, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को गोली मारने की घटना 1990 के बाद से जापानी राजनेता पर हुआ 5वां बंदूक हमला है। 1990 में नागासाकी के तत्कालीन मेयर मोतोशिमा हितोशी एक हमले में घायल हुए थे। तत्कालीन एलडीपी उपाध्यक्ष कनेमारू शिन और पूर्व प्रधानमंत्री होसोकावा मोरिहिरो क्रमशः 1992 और 1994 में हुए हमलों में बच गए थे।