1990 में UK में दिलीप दोशी से पहली बार मिला था, उन्होंने मेरे लिए गेंदबाज़ी की थी: सचिन
पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी का 77-वर्ष की उम्र में लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं दिलीप भाई से पहली बार 1990 में यूके में मिला था और उन्होंने नेट्स पर मेरे लिए गेंदबाज़ी की थी। वह वास्तव में मुझसे प्यार करते थे।"