1991 में निर्वाणा के ऐल्बम कवर पर नग्न बच्चे के रूप में दिखे शख्स ने बैंड पर किया मुकदमा
निर्वाणा के 1991 के ऐल्बम 'नेवरमाइंड' के कवर पर नग्न बच्चे के रूप में दिखे एक 30-वर्षीय शख्स ने बचपन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बैंड पर केस किया है। 30-वर्षीय स्पेंसर ऐल्डन के अनुसार, तस्वीर में उनके प्राइवेट पार्ट दिख रहे हैं जो चाइल्ड-पॉर्नोग्राफी है। ऐल्डन ने 17 प्रतिवादियों से कथित तौर पर $150,000-$150,000 का मुआवज़ा मांगा।