1998 कोयंबटूर ब्लास्ट का मुख्य आरोपी बेच रहा था सब्ज़ी, 27 साल बाद कर्नाटक से हुआ अरेस्ट

वर्ष 1998 में हुए कोयंबटूर बम ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी सादिक राजा को पुलिस ने 27 साल बाद विजयपुरा (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया है। सादिक 12 वर्षों से फर्ज़ी पहचान-पत्र बनवाकर विजयपुरा में रह रहा था और सब्ज़ी बेचता था। ब्लास्ट के बाद से फरार सादिक तमिलनाडु, बेंगलुरु, हुबली और विजयपुरा में लगातार ठिकाने बदलते हुए छिपा हुआ था।

Load More