19वें एशियाड में भारत के पदकों की संख्या 50 के पार होने के बाद कैसी है पदक तालिका?
चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाड में रविवार के खेल के बाद भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। चीन 132 स्वर्ण, 72 रजत और 39 कांस्य के साथ पहले स्थान जबकि दक्षिण कोरिया 30 स्वर्ण, 35 रजत और 60 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।