19वें एशियाड में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेसलर रहे दीपक पूनिया, जीता रजत

दीपक पूनिया शनिवार को कुश्ती में पुरुषों के 86-किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में ईरान के 2016 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हसन याज़दानी से हार गए और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। 19वें एशियन गेम्स में कुश्ती में वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय रेसलर रहे। 19वें एशियाड में कुश्ती में भारत ने 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं।

Load More