2.4 cm के अंतर के कारण पेरिस ओलंपिक्स से बाहर हुए भारतीय तीरंदाज़ धीरज
तीरंदाज़ धीरज बोम्मादेवरा पुरुषों के राउंड ऑफ 32 मैच में 2.4-सेंटीमीटर के अंतर से हारकर पेरिस ओलंपिक्स से बाहर हो गए हैं। 5 सेट के बाद 5-5 के स्कोर पर मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचा जिसमें धीरज व कनाडाई तीरंदाज़ ने 10-10 स्कोर किया लेकिन कनाडाई तीरंदाज़ का शॉट धीरज के शॉट के मुकाबले सेंटर से 2.4-सेंटीमीटर अधिक करीब था।