2-4 पुलिस अफसर हीरो बनते हैं, उनपर केस करूंगा: खुद पर FIR दर्ज होने पर प्रशांत किशोर
पटना (बिहार) में बीपीएससी अभ्यर्थियों को एकत्रित कर उन्हें उकसाने के आरोप में खुद पर एफआईआर दर्ज होने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है, "2-4 पुलिस अफसरों की हीरो बनने की आदत हो गई है।" उन्होंने कहा, "हम पुलिस पर एफआईआर करेंगे, उन्हें कोर्ट में ले जाएंगे। लड़कों को मारा है तो उसका हिसाब होगा।"