2 T20I मैचों के बीच दूसरे सबसे लंबे अंतराल के बाद खेलने वाले भारतीय बने वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20I मैच में खेलते ही भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 2 T20I मैचों के बीच सबसे लंबे अंतराल के बाद खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वरुण ने आखिरी बार नवंबर 2021 में टी20I मैच खेला था और इस दौरान भारत ने 86 मैच खेले। पहले नंबर पर पेसर खलील अहमद (104 मैच) हैं।