2 क्रेडिट कार्ड की मोटाई से भी पतली घड़ी पहने दिखे मार्क ज़करबर्ग, ₹5 करोड़ है कीमत
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग हाल ही में लामा 3.3 AI मॉडल लॉन्च के दौरान ₹5 करोड़ की घड़ी बुलगारी ऑक्टो फिनिसिमो अल्ट्रा सीओएससी पहने दिखे। 'दुनिया की सबसे पतली मैकेनिकल घड़ी' माने जाने वाली इस घड़ी की मोटाई 1.7mm है जो 2 क्रेडिट कार्ड की मोटाई से भी पतली है। इस एडिशन की दुनियाभर में केवल 20 घड़ियां हैं।