2 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ राजौरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 2 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इससे पहले भद्रवाह घाटी में सीआरपीएफ ने तिरंगा यात्रा निकाली थी।