2 करोड़ परिवारों का दूसरी बार एलपीजी सिलिंडर भरवाना हुआ नामुमकिन: दाम बढ़ने पर सुरजेवाला
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि लभगभ 2 करोड़ परिवारों का दूसरी बार एलपीजी सिलिंडर भरवाना नामुमकिन हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, "45 दिनों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम ₹100 बढ़ाने के बाद आज ₹3.50 बढ़े हैं।" बकौल सुरजेवाला, "मोदी सरकार की ‘फ्यूल लूट’...जारी है!"