2 खेमों में बंटी मुंबई इंडियंस, कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ हैं टीम के मालिक: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल-2024 में 2 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) 2 खेमों में बंट गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खेमे में हैं जबकि इशान किशन व कुछ अन्य खिलाड़ी कप्तान हार्दिक पंड्या के खेमे में हैं। बकौल रिपोर्ट, एमआई के मालिक हार्दिक के साथ हैं।