2 गर्भाशय वाली महिला ने चीन में दोनों गर्भों से दिया बच्चों को जन्म
चीन की रहने वाली 2 गर्भाशय वाली एक महिला ने दोनों गर्भों से एक-एक बच्चे को जन्म दिया है। उत्तर पश्चिमी चीन की यह महिला 2 गर्भाशय होने की दुर्लभ स्थिति के साथ पैदा हुई थी। यह एक ऐसी कंडिशन है जो दुनियाभर में केवल 0.3% महिलाओं को होती है। महिला के दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।