2 गर्भाशय वाली महिला ने अमेरिका में एक साल में दिया 2 बच्चों को जन्म
कैरोलीन वार्टमैन नामक अमेरिकी महिला ने 1-साल के भीतर 2 बच्चों को जन्म दिया है क्योंकि महिला के 2 अलग-अलग गर्भाशयों में दोनों भ्रूण का विकास हुआ था। बकौल कैरोलीन, बेटी के जन्म के 6-महीने बाद उन्हें दूसरे बच्चे से 10-सप्ताह की गर्भवती होने का पता चला। दरअसल, यूटीराइन डाइडेलफिस नामक दुर्लभ कंडीशन के कारण महिला के साथ ऐसा हुआ।