2 छात्रों ने बनाया चेहरा 'पढ़ने' वाला चश्मा, सामने खड़े इंसान की देगा पूरी डिटेल
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों ने मेटा के रे-बैन स्मार्टग्लासेस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल का इस्तेमाल कर चेहरे की पहचान करने वाला चश्मा तैयार किया है। उन्होंने बॉस्टन की मेट्रो ट्रेन और गलियों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वह अजनबियों के सामने चश्मा पहनकर उन्हें उनका नाम, पेशा समेत कई अहम जानकारियां बताते नज़र आए।