2 जून से कुछ एमेज़ॉन फायर टीवी पर यूज़र्स नहीं देख सकेंगे नेटफ्लिक्स
एमेज़ॉन ने एलान किया है कि 2 जून से कुछ एमेज़ॉन फायर टीवी स्टिक डिवाइस पर नेटफ्लिक्स की सुविधा नहीं मिलेगी। जिन लोगों के पास 2014 से लेकर 2016 के दौरान लॉन्च हुए एमेज़ॉन फायर टीवी स्टिक डिवाइस हैं, उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इन डिवाइसेस में अब नेटफ्लिक्स सपोर्ट नहीं करेगा।