2 जुलाई को क्रिप्टो नियमों पर RBI के साथ बैठक करेगी संसद की वित्त समिति
संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति 2-जुलाई को क्रिप्टोकरेंसी के लिए नियम तय करने को लेकर आरबीआई अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। बैठक में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के लिए रेगुलेटरी-फ्रेमवर्क और आगे की दिशा पर चर्चा होगी। यह क्रिप्टो नियमों को लेकर समिति की आठवीं स्टेकहोल्डर बैठक होगी। इससे पहले समिति देशी-विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों से सुझाव-चिंताएं सुन चुकी है।