2 जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला जेल से हुए रिहा
सपा नेता आज़म खान के बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म मंगलवार को 17 महीने बाद हरदोई (उत्तर प्रदेश) जेल से रिहा हुए। उनके अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें कुछ दिनों पहले ज़मानत दी थी। अब्दुल्ला को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने 2023 में 7 साल की सज़ा सुनाई थी।