2 जून को वापस जेल जाना है, फिर आप ही पार्टी संभालेंगे: 'आप' विधायकों से केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति केस में अंतरिम ज़मानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद पहली बार रविवार को 'आप' विधायकों के साथ बैठक की। उन्होंने विधायकों से कहा, "21 दिन के लिए मैं बाहर आया हूं और 2 जून को वापस (जेल) जाना है। इसके बाद आप लोगों को ही पार्टी संभालकर रखनी है।"