स्टील ट्यूब्स बनाने वाली कंपनी रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान अपर सर्किट लग गया। रामा स्टील ने ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ओनिक्स रिन्यूएबल के साथ रणनीतिक साझेदारी की है जिस वजह से कंपनी के शेयर चढ़े हैं। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर करीब 30% तक उछले हैं।