2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 'AAP' विधायक नरेश बाल्यान
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 'आप' विधायक नरेश बाल्यान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, 'आप' के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि गैंगस्टर कपिल सांगवान संग बाल्यान की बातचीत का कथित ऑडियो सामने आया था।