2 दिन में 35% चढ़ा सालासर टेक्नो का शेयर, आज भी 17% से अधिक चढ़े
पैनी स्टॉक सालासर टेक्नो इंजिनियरिंग के शेयर में मंगलवार को 17% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद यह ₹10.98 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही केवल दो दिनों में इसके शेयर 35% चढ़ चुके हैं। कंपनी दो बार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर दे चुकी है। वहीं, पिछले 5-साल में इसके शेयर करीब 500% चढ़े हैं।