2 दोस्तों ने बिहार में एकसाथ पास की जज की परीक्षा, एक के पिता ठेले पर बेचते हैं ब्रेड-अंडे
औरंगाबाद (बिहार) के 2 दोस्तों आदर्श और अनुपम ने बिना कोचिंग लिए एकसाथ बीपीएससी की 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। आदर्श को 120वीं और अनुपम को 151वीं रैंक मिली है। आदर्श के पिता ब्रेड-अंडे का ठेला लगाते हैं जबकि अनुपम के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। दोनों ने पटना की चाणक्य नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की है।