2 दिन और युद्ध रोकने के लिए सहमत हुए इज़रायल व हमास: कतर विदेश मंत्रालय
कतर के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि इज़रायल और हमास के बीच 2 दिन और युद्ध रोकने के लिए सहमति बन गई। इसके तहत 2 दिनों में हमास 20 बंधकों को जबकि इज़रायल 60 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। गौरतलब है, इससे पहले इज़रायल और हमास ने 4 दिनों तक युद्ध रोकने पर सहमति जताई थी।