2 दिन के लिए रुकी राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', 28 जनवरी से फिर होगी शुरू
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है। कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार ने बताया कि राहुल गांधी ज़रूरी काम होने के कारण दिल्ली गए हैं और 28 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होगी। 29 जनवरी को यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी और 31 जनवरी को दोबारा पश्चिम बंगाल में आएगी।