2 दिन के विराम के बाद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल से फिर शुरू की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को 2 दिन के विराम के बाद फिर से जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू कर दी। 6,000 किलोमीटर से ज़्यादा की यह यात्रा करीब 110 ज़िलों से होते हुए मुंबई पहुंचकर खत्म होगी। राहुल के किसी काम के चलते दिल्ली लौटने पर यात्रा को रोका गया था।