2 दिनों की यात्रा के दौरान मैंने यहां बड़े बदलाव देखे: यूपी में बदलावों के सवाल पर प्रियंका
यूनिसेफ के कार्यक्रम के लिए लखनऊ गईं अभिनेत्री व यूनिसेफ की गुडविल ऐम्बैसडर प्रियंका चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों के सवाल पर कहा, "पिछले 2 दिनों की यात्रा के दौरान मैंने यहां बड़े बदलाव देखे...असल में यूपी को इनकी ज़रूरत थी।" उन्होंने कहा, "आज ज़्यादातर लड़कियां स्कूल जा रही हैं...बच्चों के पोषण पर...काफी काम हो रहा है।"