2 दिनों में रिकॉर्ड $50 अरब घटी एलन मस्क की संपत्ति
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति 2 दिनों में $50 अरब घट गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के इतिहास में दो दिनों की यह सबसे बड़ी गिरावट है। मस्क के टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी में से 10% बेचने संबंधी प्रस्ताव पर यूज़र्स के 'हां' में जवाब देने के बाद उसके शेयरों में गिरावट आई।