2 दिवसीय यात्रा पर भूटान के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी 2 दिवसीय भूटान की यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत-भूटान के बीच साझेदारी को मज़बूत करने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से बातचीत के लिए उत्सुक हूं।" इससे पहले खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री की भूटान की यात्रा स्थगित हुई थी।

Load More