2 प्याज़ ₹150, ₹53 का एक टमाटर; भारतीय युवक ने बताया जापान में सब्ज़ियों-फलों का हाल
जापान में रहने वाले एक भारतीय युवक ने 25 दिनों का खर्च गिना तो रकम लगभग ₹92,000 निकली लेकिन इसमें खाना और रोज़मर्रा की ग्रॉसरी का खर्च शामिल नहीं है। उसने बताया, "एक लीटर दूध भारत में ₹50, जापान में ₹168...₹20 में मिलने वाली वाइट ब्रेड ₹100...6 अंडे ₹120...प्याज़ के 2 पीस ₹150...1 टमाटर ₹53...एक खरबूजा ₹350 में मिलता है।"