2 पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी 27 साल बाद MP में हुआ अरेस्ट, खुद को मृत घोषित किया था
आगरा (यूपी) में डकैती की कोशिश के दौरान 2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में पुलिस ने ₹50,000 के इनामी आरोपी को 27-साल बाद भोपाल (एमपी) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को मृत घोषित करा दिया था और अपना नाम भूरा से बदलकर जमील रख लिया। आरोपी ने बाद में शादी कर ली और उसके 2 बच्चे भी हैं।