2 पत्नियों ने मिलकर आंध्र में पति की कराई तीसरी शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) ज़िले में 2 पत्नियों ने मिलकर हाल ही में एक शख्स की तीसरी शादी कराई। शख्स की पहली शादी से कोई बच्चा नहीं था जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी जिससे उसे एक बेटा हुआ था। वहीं, और बच्चे की चाहत जताए जाने के बाद शख्स की तीसरी शादी कराई गई।