2 बार की विश्व चैंपियन भारतीय बॉक्सर निखत ज़रीन पेरिस ओलंपिक्स से हुईं बाहर

बॉक्सिंग में भारत के लिए पदक जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल रहीं निखत ज़रीन गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विमेन्स 50 किलोग्राम वर्ग के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। 2 बार की विश्व चैंपियन निखत को प्रथम वरीय चीन की वू या ने हराया। भारत पेरिस ओलंपिक्स में 3 कांस्य पदक जीत चुका है।

Load More