2 बच्चों की मां को फेसबुक पर आधी उम्र के युवक से हुआ प्यार, बिहार में मंदिर में रचाई शादी
पटना (बिहार) के मनेर में एक 42 वर्षीय शादीशुदा महिला ने 21 वर्षीय लड़के से मंदिर में शादी की है। अरवल की रहने वाली महिला के 2 बच्चे भी हैं और वह राजकोट (गुजरात) में रहती थी। वहीं, युवक हैदराबाद में रहकर गाय-भैंस के दूध दुहाई का काम करता था और दोनों के बीच फेसबुक पर प्यार हुआ।