2 बच्चों की विधवा मां से मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी को बिहार में लोगों ने पीटा, कराई शादी
बिहार के मधेपुरा में 2 बच्चों की विधवा मां से मिलने पहुंचे उसके 17 वर्षीय प्रेमी को ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर एक डंडे से लटकाकर गांव में घुमाया और उसकी पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी जिसका वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट, नाबालिग और महिला पिछले 2 साल से प्रेम संबंध में थे।