2 बच्चों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की टी20 विश्व कप के लिए न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा
न्यूज़ीलैंड में 2 बच्चों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात टाइटंस ने 'X' पर लिखा, "युवा प्रेज़ेंटर्स, अनुभवी कप्तान! केन विलियमसन और उनकी टीम को शुभकामनाएं।" एक फैन ने कमेंट किया, "यह पहल शानदार है।"