2 बड़ी खबरों की वजह से सुज़लॉन एनर्जी के शेयर खरीदने को मची लूट
सुज़लॉन एनर्जी के शेयर खरीदने को शुक्रवार को लूट मच गई और इसमें 6% से अधिक की उछाल दर्ज की गई। दरअसल, फंयूचर्स ऐंड ऑप्शन्स (F&O) सेगमेंट में एंट्री और एक बड़े ऑर्डर की घोषणा को इसका कारण माना जा रहा है। फर्म ऐंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को ज़ेलेस्ट्रा इंडिया से 381 मेगावॉट का ऑर्डर मिला।