2 भाइयों ने बहन के 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की महाराष्ट्र में की हत्या, नदी में फेंका शव
ठाणे (महाराष्ट्र) में मुमताज़ नामक तलाकशुदा महिला के 28-वर्षीय लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में मुमताज़ के 2 भाइयों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित का शव नदी में फेंका गया था। बकौल पुलिस, पीड़ित के मुमताज़ से कथित तौर पर अक्सर झगड़ने के चलते उसकी हत्या की गई।