2 माह बाद आए मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी के लिए विशेषज्ञों ने क्या दी है राय?
सोमवार को आने वाला एथर एनर्जी का आईपीओ का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) में फिलहाल 1% पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस आईपीओ में ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से निवेश करना चाहिए। वहीं, कंपनी साल-दर-साल नुकसान में है। गौरतलब है, 14-फरवरी के बाद यह पहला मेनबोर्ड आईपीओ आया है।