2 माह व्यायाम करने वाले कर्मियों को ब्रैंडेड तोहफे देती है दक्षिण कोरिया की कंपनी: भारतीय महिला
दक्षिण कोरिया में कार्यरत भारतीय मूल की मानसी अरोड़ा ने बताया है कि उनकी कंपनी 2-महीने तक रोज़ाना वर्कआउट करने वाले कर्मियों को इनाम देती है। उन्होंने बताया, "आपको वर्कआउट/एक्सरसाइज़ का...सबूत (वीडियो/फोटो) मैनेजर को भेजना होता है...कंपनी आपको गुची/शनैल/प्राडा जैसे...हाई-एंड ब्रैंड्स के गिफ्ट देती है।" बकौल मानसी, कंपनी चाहती है कि लोग काम के साथ-साथ सेहत को भी महत्व दें।