2 मंज़िला मकान में एलपीजी सिलिंडर फटने से लखनऊ में 1 शख्स की हुई मौत व 5 घायल

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के बक्शी का तालाब इलाके में सोमवार रात एक 2-मंज़िला मकान में एलपीजी सिलिंडर फटने से 1 शख्स की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद आग लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

Load More