2 महिलाओं ने यूपी में एक ही युवक को बताया पति, एक-दूसरे पर पति को हड़पने का लगाया आरोप
आगरा (यूपी) में 2 महिलाओं ने एक ही युवक को अपना पति बताया है और पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत देते हुए पति को हड़पने का आरोप लगाया है। एक महिला के मुताबिक, 2020 में उसकी लव मैरिज हुई थी और पति ने घरवालों को नहीं बताया था। 2022 में युवक के घरवालों ने उसकी दूसरी शादी करवा दी।