2 महिलाओं को बाइक पर बिठाकर युवक ने दिल्ली में रिक्रिएट किया '3 इडियट्स' का सीन, कटा चालान

दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक युवक बाइक पर 2 महिलाओं को बिठाकर '3 इडियट्स' का सीन रिक्रिएट करता दिख रहा है। पुलिस ने इसके लिए बाइक चालक पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया है। दिल्ली पुलिस ने वीडियो के साथ लिखा, "अगर रील्स के लिए खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हैं तो ऑल इज़ नॉट वेल।"

Load More