2 महिलाओं समेत 5 लोगों को कर्नाटक में रौंदती हुई निकली तेज़ रफ्तार कार, सामने आया वीडियो
मंगलुरु (कर्नाटक) में एक तेज़ रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रहीं 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को रौंद दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कार एक महिला को कई मीटर तक घसीटती हुई भी दिख रही है। घटना में एक महिला की मौत हो गई है और कार ड्राइवर ने थाने में सरेंडर कर दिया है।