2 युवकों ने दिल्ली में स्कूल के पास छात्रों के सामने शख्स पर किया चाकू से हमला, मारे टाइल्स
आदर्श नगर (दिल्ली) में एक स्कूल के पास छात्रों के समाने 2-युवकों ने एक शख्स पर चाकू से हमला किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स के पीछे दौड़ रहा पहला युवक उसे लात-घूसे मारता जबकि दूसरा युवक उसे चाकू मारने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद दोनों ने शख्स पर टाइल्स से हमला कर दिया।