2 लोगों ने 7 साल में बेंगलुरु में 10,000 जोड़ी जूते किए चोरी, मंदिरों-घरों को बनाते थे निशाना
बेंगलुरु पुलिस ने अपार्टमेंट्स और मंदिरों से पिछले 7 वर्षों में 10,000 जोड़ी ब्रैंडेड जूते चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके घर से ₹10 लाख कीमत के करीब 715 जोड़ी ब्रैंडेड जूते और अन्य सामान मिला है। दोनों चोरी किए गए जूतों को साफ कर उन्हें ऊटी और पुदुचेरी में बेचते थे।