2 लोगों ने एमपी में फर्ज़ी पुलिसकर्मी बनकर रेलवे स्टेशन पर बैठी 30 वर्षीय महिला का किया रेप
पुलिस ने शनिवार को कहा कि 2-लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मध्य प्रदेश के मुंगावली रेलवे स्टेशन पर बैठी 30-वर्षीय महिला का रेप किया। महिला और उसका पति शुक्रवार रात जयपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे लेकिन ट्रेन छूट गई। इसके बाद एक आरोपी महिला को जबरन झाड़ियों में जबकि दूसरा उसके पति को अलग ले गया।