2 लड़कियों ने अफीम चाटते हुए 'बीकानेर की शेरनी' अकाउंट पर डाली रील, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर (राजस्थान) पुलिस ने 'बीकानेर की शेरनी' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अफीम चाटने की रील बनाकर पोस्ट करने को लेकर 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियों के पास से 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4.61 लाख फॉलोअर्स हैं और पुलिस ने संबंधित वीडियो को डिलीट करा दिया है।