2 वर्ष बाद मानव को समुद्र में 5,000 मीटर से अधिक गहराई में भेजेगा भारत: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है कि भारत 'समुद्रयान मिशन' के तहत करीब 2 वर्ष बाद समुद्र के तल में 5,000 मीटर से अधिक गहराई में एक मानव को भेजेगा। उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई से शुरू हुए इस मिशन के तहत सागर के तल में धातुओं, खनिजों एवं अन्य विषयों पर अध्ययन किया जाएगा।